
भवानीमंडी ।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार भाजपा की केंद्र सरकार की विदेश नीतियों की विफलताओं व गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर कांग्रेस ने डग विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया ।
ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि भवानीमंडी पुरानी सब्जीमंडी स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर रविवार को डग विधानसभा के ब्लाक भवानी मंडी एवं डग ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत एवं ब्लाक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, और नरेंद्र सिंह प्रतिहार के नेतृत्व में केंद्र की विफल विदेश नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया गया।
गांधी सर्किल पर डग विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता दूर दराज से एकत्रित हुए।
इस दौरान सभा को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित करते हुए नरेंद्र मोदी के कार्यों कि आलोचना की एवं उन्हें एक असफल नेता बताया, जो लोगों को बार बार लाईन में लगने पर मजबूर करता है, कभी नोट बंदी कि लाइन कभी गैस सिलेंडर के लिए लाइन।
विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री की वजह से गैस संकट से जूझ रहा है।
धरना प्रदर्शन के दौरान सभा में डग विधानसभा के ब्लाक अध्यक्षों के अलावा मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद जैन पिंटू ने किया।
भवानी मंडी नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने अंत में सभी का धन्यवाद किया।
कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं शामिल हुए-
इस दौरान सभा में विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, ब्लाक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, ब्लाक अध्यक्ष डग नरेंद्र सिंह प्रतिहार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, प्रदेश सचिव चंद्र सिंह राणा, पूर्व सरपंच रोड सिंह कुंडी खेड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश करावन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सिंह एडवोकेट, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, उपाध्यक्ष अनिल मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलामत अली फौजदार, ब्लाक महामंत्री कालु लाल सालेचा, पूर्व सरपंच हरीश रोझा, उमराव सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष, कैलाश कंवर, रामचंद्र वर्मा, ईश्वर सिंह कयासरा, प्रताप सिंह चौहान, संजय जैन, बहादुर सिंह गुर्जर,शिव लाल वर्मा, नरेंद्र सिंह डग,सरपंच मदन सिंह राठौड़, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, ग्रेन सिडस अध्यक्ष सुदिप सालेचा,एस सी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हैंमत बेरवा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अख़्तर अली,महिला प्रदेश सचिव करुणा देवी,एस सी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव वीणा मेहरा,महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीता खत्री, ब्लाक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अंजु गुप्ता, नगर महिला अध्यक्ष रानी शर्मा, पार्षद हखिम ख़ान, हरीश राठौड़, राजिक अंसारी, राम बेरवा,ब्लाक महासचिव कृपाल सिंह कोटड़ा, ब्लाक उपाध्यक्ष गणेश सालेचा, चैन सिंह सिसौदिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह बनी,कमल सिंह गुराड़िया माना,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सौभाग लौर,ब्लाक सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी,हफिज ख़ान, प्रवक्ता मान सिंह जुझारू,फरीद उद्दीन,संजय जैन,दुले सिंह पगारिया, नारायण सिंह, महेन्द्र बसेर, महेन्द्र सिंह करावन,राजू मेहर,बने सिंह गुराड़िया कलां, कृपाल सिंह, श्याम सिंह, महेन्द्र सिंह हातयागोड,राम जी जाजनी, रमेश लाल, विक्रम सिंह मोलडा, नारायण सिंह सरोद, सरदार सिंह पटेल, अर्जुनसिंह मालखेड़ा,कालु सिंह ताई का खेड़ा,धीरप सिंह, कुशाल सिंह कोटड़ा, नेपाल सिंह राजगढ़,बालु सिंह छान खेड़ा, गोपाल सिंह चंद्र पूरा,मदन लाला,दशरथ लाल खारोल,सुरज मल ठकराल,जिला कोडिनेटर अविनाश परमार, मोहनलाल मेघवाल, अशोक अहिर, आंनद पाटीदार, गोपाल जयसवाल,राजेश पटेल, पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, नारायण सिंह लौर,शितल जैन, भैरू लाल चौधरी, गोपाल जजावरा, हलिम भाई, गोपाल सिंह पंवार पूर्व जिला परिषद, इसराइल मंसूरी, रामकरण मेघवाल, गोकुल सिंह पंवार,लखन बैरागी, संगीता मेहर, सुखिया बाई, प्रेम बाई, ब्रज लता,कैलाश भारती, गोपाल सिंह बजपूरा, कैलाश जैन बनी, समकित जैन, बाबूलाल मेघवाल, कुशाल सोलंकी, अनिल कुमार वर्मा, कल्पेश जैन , पीरु लाल मेघवाल, बालमुकुंद, बापू लाल मेघवाल,सगीर सागर,राम लाल बैरवा, आंनद कुमार पाटीदार,अजय कुमार डग, आदि उपस्थित रहे ।


