भवानीमंडी। I राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को भवानीमंडी में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रसोई गैस के बढ़ते दाम और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कामर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने में कथित विफलता को मुद्दा बनाया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन का आयोजन 15 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे पुरानी सब्जीमंडी महात्मा गांधी सर्किल पर किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करेंगे तथा प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व डग विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे चेतराज गहलोत, भवानीमंडी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार तथा डग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रतिहार करेंगे।
कांग्रेस का एक दिवसीय धरना 15 मार्च को, केंद्र सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन
कांग्रेस नेताओं ने डग विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों तथा अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
नगर कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी के अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता महंगाई और गैस संकट से परेशान है, जिसके विरोध में यह धरना आयोजित किया जा रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी के प्रवक्ता अख्तर अली ने भी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
फैक्ट बॉक्स
कार्यक्रम: एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
तारीख: 15 मार्च 2026 (रविवार)
समय: सुबह 11 बजे
स्थान: महात्मा गांधी सर्किल, पुरानी सब्जी मंडी, भवानीमंडी (जिला झालावाड़)
मुख्य मुद्दे: गैस सिलेंडर की कीमतें व आपूर्ति
