सवा महीने बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा
भवानीमंडी (झालावाड़)। पचपहाड़ से एक 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में 7 फरवरी से लापता होने के मामले में सवा महीने बाद भी पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने मामले में अपहरण की संबंधित धाराओं (137(2) BNS) के तहत केस दर्ज किया था ।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीड़ित पिता लक्ष्मीनारायण (निवासी गरोठ रोड, पचपहाड़) ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री (कक्षा 10वीं फेल) की जिसकी 13 फरवरी को सगाई होनी तय थी, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। इस बीच
7 फरवरी की सुबह करीब 11-12 बजे मेरी लड़की घर से यह कहकर निकली थी कि वह ब्यूटी पार्लर जा रही है। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, पर उसका कहीं पता नहीं चला।
पड़ोसी युवक भी घर से गायब
परिजनों ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि उनके मकान के सामने रहने वाला राजेश (पुत्र घनश्याम दर्जी) भी उसी समय से घर से गायब है। पीड़ित परिवार को शक है कि राजेश ही उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है।
पुलिस की कार्रवाई
पिता द्वारा किशोरी का आधार कार्ड (जन्म तिथि 23.06.2009) पेश करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हुलिया: लापता किशोरी का रंग गेहूंआ और कद करीब 4 फीट 9 इंच है।
पहनावा: गायब होते समय उसने प्रिंटेड सलवार सूट और गुलाबी रंग की जूतियां पहनी हुई थीं।
पुलिस थाना अधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देशन में मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस वृत्ताधिकारी का कहना-
पुलिस वृताधिकारी प्रेम कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस ने पचपहाड़ से 7 फरवरी को किशोरी के लापता होने के बाद से ही पुलिस टीम का गठन करके तलाश शुरू कर दी थी ,कुछ सुराग मिले उसके के आधार पर पुलिस टीम को अहमदाबाद भी भेजा था, लेकिन सफलता हाथ में लगी , लापता नाबालिक का पता लगाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है । चौधरी का कहना है कि हम कोशिश में लगे हुए हैं और जल्द ही सफलता प्राप्त कर लेंगे ।
