गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बारां पुलिस सख्त

गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बारां पुलिस सख्त: अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील

भवानी मंडी। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए बारां पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशन में बारां पुलिस ने आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जिसमें सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन किया गया है।

घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं

​पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। सरकार ने केवल एहतियात के तौर पर कमर्शियल सिलेंडरों की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को अपनी रसोई के लिए पर्याप्त गैस मिल सके और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बुकिंग और आपूर्ति के नियम

​आमजन को सूचित किया गया है कि व्यवस्था पहले की तरह ही सुचारू रहेगी:

  • ​एक सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद अगली बुकिंग पर नया घरेलू सिलेंडर प्राप्त किया जा सकेगा।
  • ​उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें।

कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं

​बारां पुलिस ने अवैध भंडारण और रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी क्षेत्र में कालाबाजारी, अवैध भंडारण या गैस रिफिलिंग की जानकारी मिलती है, तो नागरिक तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दे सकते हैं:

  • पुलिस कंट्रोल रूम: 112 या 100
  • डीएसओ कंट्रोल रूम: 95493 79480
  • अन्य संपर्क नंबर: 6378149010, 8764851123 (व्हाट्सएप)

बारां पुलिस की अपील: “सही जानकारी ही आपकी सुरक्षा है। अफवाहों को न फैलाएं और न ही उन पर विश्वास करें। पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!