भवानीमंडी पुलिस की कार्रवाई: अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार



भवानीमंडी (झालावाड़)। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीमंडी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक हुंडई i20 कार से अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नाकाबंदी के दौरान धरे गए आरोपी
जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 मार्च 2026 को कार्यवाहक थानाधिकारी जगदीशराम (उ.नि.) के नेतृत्व में पुलिस टीम बांडिया बाग पावर हाउस के सामने नाकाबंदी कर रही थी।
चेकिंग के दौरान एक हुंडई i20 कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो युवकों के पास से एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार और परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
दिनेश सिंह (22 वर्ष): पुत्र बहादुर सिंह, निवासी रामठी, भवानीमंडी।
शंकर सिंह (21 वर्ष): पुत्र तूफान सिंह, निवासी निपानिया उदा, भवानीमंडी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों का फिलहाल कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। अब पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह अवैध हथियार कहाँ से खरीदे गए थे और इन्हें कहाँ सप्लाई किया जाना था।

पुलिस टीम का गठन
यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद मीणा और वृताधिकारी श्री प्रेमकुमार (RPS) के सुपरविजन में की गई। टीम में इंचार्ज थानाधिकारी जगदीशराम सहित अन्य जाप्ता शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!