भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल)
समाज में सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद आदर्श शाखा, भवानीमंडी द्वारा निःशुल्क तृतीय आदर्श सर्वजातीय सामूहिक सरल विवाह सम्मेलन का आयोजन 13 मार्च 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम उषा कॉलोनी स्थित श्री गोलानिया परिसर में आयोजित होगा।
आदर्श शाखा के अध्यक्ष डॉ. राजदीप सिंह छाबड़ा व यश नाहर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक विवाह में 3 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज में बढ़ते विवाह खर्च और आडंबर को कम करते हुए सरल, संस्कारयुक्त और सामाजिक समरसता वाले विवाह को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद की आदर्श शाखा भवानीमंडी पिछले लगभग 20 वर्षों से संस्कार, सेवा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा सामाजिक जागरण जैसे कार्यों में सक्रिय है। सामूहिक सरल विवाह का यह तीसरा आयोजन है, जो सामाजिक सहयोग और सहभागिता का उदाहरण बनेगा।
परिषद ने शहर के नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करें और इस सामाजिक पहल को सफल बनाएं।
कार्यक्रम की रूपरेखा
विनायक स्थापना – प्रातः 8:00 बजे
वर-वधु निकासी (बालाजी चौराहा) – प्रातः 9:00 बजे
तोरण – प्रातः 10:00 बजे
अतिथियों द्वारा आशीर्वाद – प्रातः 11:00 बजे
वरमाला – दोपहर 12:15 बजे
पाणिग्रहण संस्कार – दोपहर 1:00 बजे
स्नेहभोज – दोपहर 12:30 बजे
विदाई – दोपहर 3:00 बजे
स्थान: श्री गोलानिया परिसर, उषा कॉलोनी, भवानीमंडी
20 वर्षों से सामाजिक सरोकारों में सक्रिय परिषद
भारत विकास परिषद आदर्श शाखा भवानीमंडी अपनी स्थापना से ही समाज में संस्कार, सेवा और सामाजिक जागरण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रही है। परिषद द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण अभियान, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तथा सामूहिक सरल विवाह जैसे आयोजन किए जाते रहे हैं, जिनसे समाज में सहयोग और समरसता की भावना मजबूत होती है।
