झ
भवानीमंडी | (जगदीश पोरवाल) पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज कोटा राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने सोमवार को भवानीमंडी वृत्त कार्यालय व थाना भवानीमंडी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (आईपीएस) वृत्ता अधिकारी प्रेम कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।
आईजी गोयल के भवानीमंडी पहुंचने पर उन्हें वृत्त कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने वृत्त कार्यालय एवं थाना भवानीमंडी के प्रशासनिक भवन, कार्यालय कक्षों तथा संधारित रिकॉर्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में भवानीमंडी में माकुल ग्रस्त बढ़ाने पर जोर दिया-
निरीक्षण के बाद उपखंड कार्यालय भवानीमंडी में बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी तथा ग्राम रक्षा दल के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं व सुझावों पर चर्चा हुई, जिस पर आईजी ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कस्बा भवानीमंडी में माकूल गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

वृत के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली-
आईजी गोयल ने थाना भवानीमंडी, मिश्रोली व पगारिया के अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में वर्ष 2025 तथा फरवरी 2026 तक दर्ज मामलों की समीक्षा की गई और लंबित प्रकरणों का शीघ्र अनुसंधान कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
भवानीमंडी सर्किल का चयन मॉडल वृत में हुआ-
आईजी गोयल ने बैठक में बताया कि न्यू क्रिमिनल लॉ के तहत भवानीमंडी वृत्त को मॉडल वृत्त के रूप में चयनित किया गया है। इस पर आईजी ने पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

झालावाड़ जिले में कुछ कार्रवाइयां अलग से हटके हुई है –
पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज राजेंद्र प्रसाद गोयल ने पत्रकारों को बताएं कि झालावाड़ जिले में कुछ कार्रवाई अलग से हट कर की गई है, जैसे ऑपरेशन शटर डाउन जिसमें पुलिस के खोप से कई लोगों ने तो गलत धंधा तक छोड़ दिया है ।इसके लिए उन्होंने झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया की तारीफ की । आई जी ने भवानीमंडी वृत को लेकर कहा कि भवानीमंडी में चोरी और नकबजनी के कुल दो प्रकरण दर्ज हुए हैं । वृत के थानो में तुलनात्मक रूप से आंकड़े भी बेहद कम हो रहे हैं । कई अपराधी पुलिस के डर से जिला तक छोड़कर चले गए है ।और कई गैर कानूनी काम करने वालों ने अपनी राह बदल ली है ।
इन बिंदुओं पर रहा फोकस-
थाना भवानीमंडी, मिश्रोली व पगारिया का निरीक्षण
लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
कस्बे में पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर
न्यू क्रिमिनल लॉ के तहत भवानीमंडी को मॉडल वृत्त बनाने की तैयारी

