फूलों की खुशबू और आध्यात्मिक रंगों के साथ मनाया होली महोत्सव
भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) शहर की आदित्य विहार कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में होली महोत्सव आध्यात्मिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाई-बहनों ने गुलाल लगाकर व पुष्प वर्षा कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और फूलों की होली खेली।
सेंटर संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम बहिन ने बताया कि होली के पावन पर्व पर सबसे पहले ब्रह्मा बाबा को भोग अर्पित किया गया और मुरली सुनाई गई। इसके बाद उपस्थित सभी भाई-बहनों ने प्रेम और सौहार्द के साथ गुलाल लगाकर तथा फूलों की वर्षा कर होली का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर कुसुम बहिन ने सभी को ध्यानयोग का महत्व समझाते हुए कहा कि आध्यात्मिकता से जीवन में शांति, सकारात्मकता और भाईचारा बढ़ता है। होली का पर्व भी हमें मन के विकारों को जलाकर प्रेम, सद्भाव और पवित्रता के रंग में रंगने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में श्रीमती मीता आहूजा, श्रीमती उमा नरुका, सुरेश जैन करावन, भंवर सिंह कछवाहा, प्रदीप जैन, श्रीमती भगवती गुप्ता, धापू मीणा, रानी, कैलाश बाई, श्रीमती मनोरमा अग्रवाल, चेतन गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, आशीष पोरवाल व अर्जुन सहित अनेक भाई-बहन मौजूद रहे।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
कोटेशन बॉक्स
“होली हमें मन के विकारों को जलाकर प्रेम, शांति और पवित्रता के रंग में रंगने की प्रेरणा देती है। ध्यानयोग से जीवन में सकारात्मकता और आत्मिक शांति का अनुभव होता है।”
— ब्रह्माकुमारी कुसुम बहिन, सेंटर संचालिका
━━━━━━━━━━
