भवानीमंडी में मेड़तवाल समाज की वार्षिक सभा राधेश्याम गुप्ता पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन


भवानीमंडी। होली के पावन अवसर पर मेड़तवाल समाज भवानीमंडी की वार्षिक सभा एवं होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन मेड़तवाल धर्मशाला में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सभा में समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से राधेश्याम गुप्ता (घटोद वाले) को पुनः समाज का अध्यक्ष निर्वाचित किया।
नवयुवक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद राजकुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके अंतर्गत बालचंद गुप्ता (अध्यापक) को सचिव, गोविंद गुप्ता एवं ओमप्रकाश गुप्ता को उपाध्यक्ष, मांगीलाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा जगदीश गुप्ता एवं कैलाश गुप्ता (कंपाउंडर) को सहसचिव चुना गया।

सभा में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बल्लभदास गुप्ता, रामगोपाल दलाल, रमेशचंद गुप्ता, बालचंद टांक, राजकुमार (पार्षद), रामगोपाल उमट्टिया, संतोष मामा, राधेश्याम आगरिया, घनश्याम जीडी, गिर्राज (पत्रकार), श्रीनाथ गुप्ता, दामोदर गुप्ता, चेतन कुमार, अशोक गुप्ता, प्रफुल्ल (सीए), पुरुषोत्तम बोबस, दयाराम गुप्ता, प्रकाश (सीए), कैलाशचंद्र कानूनगो, राधेश्याम चोरखेड़ी, अमित गुप्ता, प्रकाश गुप्ता (बीमा), बालकिशन आचोलिया आदि को मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां फलोदी की आरती से हुई। सचिव बालचंद गुप्ता ने बताया कि समाज के कोषाध्यक्ष मांगीलाल गुप्ता द्वारा वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

बैठक में मेड़तवाल धर्मशाला को और अधिक सुसज्जित एवं व्यवस्थित किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष कामाक्षी गुप्ता, नवयुवक संघ अध्यक्ष जयेश गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमलेश गुप्ता दलाल, मेघा गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, नवयुवक एवं समाजजन उपस्थित रहे।
होली स्नेह मिलन के दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक शुभकामनाओं एवं रंगोत्सव की उमंग के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!