भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) रंगों के पावन पर्व होली/धुलंडी पर मंगलवार को नगर में उल्लास, उमंग और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही शहर का वातावरण फाग गीतों, ढोल की थाप और गुलाल की खुशबू से सराबोर हो गया।
नगर के प्रमुख आस्था केंद्र राधेश्याम मंदिर से परंपरागत रंगों की गैर धूमधाम से निकाली गई, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की बड़ी संख्या ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यह गैर पूरे नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते हुए, ढोल-नगाड़ों की ताल पर नाचते-गाते चल रहे थे। फाग गीतों की मधुर धुनों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय व उल्लासपूर्ण बना दिया।
जगह-जगह हुआ स्वागत-
गैर का नगर के विभिन्न गली-मोहल्लों और बाजारों में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पोहा, पकौड़ी एवं ठंडई की व्यवस्था की गई थी। रंगों के इस उत्सव में छोटे-बड़े सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं की टोलियां अलग-अलग स्थानों पर होली का आनंद लेती नजर आईं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-
गैर के साथ पुलिस प्रशासन की मुस्तैद व्यवस्था रही। पुलिस बल के साथ महिला बाउंसर भी तैनात रहे, जिससे पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रही। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से नगर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
गर्ल्स स्कूल चौराहे से बढ़ी भीड़-
गैर जैसे ही गर्ल्स स्कूल चौराहे पर पहुंची, उसमें शामिल लोगों की संख्या और अधिक बढ़ गई। पुरुषों, महिलाओं और युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। रंगों की बौछार के बीच सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते रहे।
गैर का बगीची में हुआ समापन-
सामूहिक गैर दोपहर लगभग 12:30 बजे राधेश्याम मंदिर बगीची पहुंची, जहां सभी ने सामूहिक रूप से रंगों की होली खेली और आनंद लिया। पूरे आयोजन में भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल देखने को मिली।
इस प्रकार भवानीमंडी में होली का पर्व पारंपरिक उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने नगरवासियों के दिलों में आपसी प्रेम और सद्भाव का रंग और गहरा कर दिया।



hdrForward: 4; shaking: 0.001055; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0025,0.0000;
brp_del_sen: 0.1300,0.0000;
ispap:1;
papproctime: 2026:03:03 11:13:33;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 126.625244;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 35;
