जार के होली मिलन समारोह में राजनेताओं ने लगाए जमकर ठुमके…

भरतपुर

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) भरतपुर इकाई द्वारा होरी की उमंग पत्रकारन संग कार्यक्रम सारस चौराहा स्थित होटल राज पैलेस में में धूमधाम से आयोजित किया गया।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढंम राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी पूर्व सांसद पंडित रामकिशन भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारी तिवारी आरपीएस अधिकारी गणपति महावर भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती और अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक मनुराज सिंह राजपूत ने अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सुनील एंड पार्टी के कलाकारों ने ब्रज की होली पेश कर सभी को होली के रंगों में सराबोर कर दिया।

पत्रकार भूपेंद्र गुप्ता उर्फ मुन्ना व कवि जय सारस्वत भी होली की शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में होली का ऐसा रंग जमा कि गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने जमकर ठुमके लगाए

इस मौके पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती व बांसुरी वादक मनुराज सिंह राजपूत को लोहागढ़ गौरव से सम्मानित किया गया

जार के जिला अध्यक्ष रविंद्र मोहन शर्मा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक लवानिया डीग जिले के जार अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा भरतपुर जार के महामंत्री मुकुट बिहारी भारद्वाज, नीरज शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, संत कौशिक, राजीव भट्ट मनीष पवार आदि ने अतिथियों का साफा माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम और राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी में समस्त भरतपुर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

समारोह में भाजपा नेता सतेंद्र गोयल, अरविंद पाल सिंह, आरएसी के कमांडेंट गणपति महावर, यशपाल सिंह,डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा,कौशलेश शर्मा,व्यापार महासंघ के जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता,अनुराग गर्ग,पोपा पण्डित जी,सोमेंद्र गोपालिया, बबलू अनुज,कैलाश नवरंग,इंजीनियर जीवनलाल शर्मा, सत्यप्रकाश लुहाच,विजय गुप्ता मुकेश सिंघल,इंद्रजीत भारद्वाज,डॉ वीरेंद्र पचौरी, गिरधारी गुप्ता,डॉ रमेश इंदोलिया,भरत सिंह गुड्डू,एडवोकेट देवेन्द्रनाथ गुप्ता,डॉ दयाचंद पचौरी,बार के पूर्व अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, तपन शर्मा इंजीनियर,बबिता शर्मा,हंसिका गुर्जर सहित भरतपुर व डीग जिले के पत्रकार एवं गड़मान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन जार के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक लवानिया ने किया व मुकुट भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!