जयपुर में पहली इलेक्ट्रिक SUV e VITARA का भव्य अनावरणपूर्व न्यायाधीश डॉ. पदम् कुमार जैन ने किया शुभारंभ


जयपुर (नि.सं.)। अजमेर रोड स्थित सुखी जीवन अपार्टमेंट में शनिवार को Maruti Suzuki India Limited की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e VITARA का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेक्सा अजमेर रोड – Vipul Motors Pvt. Ltd. द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश डॉ. पदम् कुमार जैन ने फीता काटकर वाहन का शुभारंभ किया। समारोह में वरिष्ठ रेजिडेंट एवं समाजसेवी एस.एम. खींची, कार्टूनिस्ट अशोक जैन, इंजीनियर विकास एरोन, इंटीरियर डेकोरेटर शिप्रा एवं विवेक जैन, मनीष दवे तथा अपार्टमेंट के सीईओ एवं समाजसेवी एडवोकेट राजेन्द्र मोदी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

543 किलोमीटर तक की रेंज

अजमेर रोड स्थित धूलेश्वर गार्डन के शोरूम मैनेजर राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि e VITARA दो बैटरी विकल्पों — 49 KWH और 61 KWH — में उपलब्ध है। एक बार पूर्ण चार्ज होने पर यह एसयूवी अधिकतम 543 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है, जो इसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए उपयुक्त बनाती है।

आधुनिक फीचर्स से लैस

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 5 एलॉय व्हील, 7 एयरबैग तथा अनेक अत्याधुनिक फीचर्स स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं। साथ ही इसमें लेवल-2 ADAS के 10 उन्नत सेफ्टी फीचर्स, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ, ट्विन डेक कंसोल, इंटीग्रेटेड टच स्क्रीन तथा इनफिनिटी बाय हरमन साउंड सिस्टम जैसी प्रीमियम सुविधाएं शामिल हैं।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ता चलन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। e VITARA का जयपुर में अनावरण शहर के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए नई शुरुआत माना जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने वाहन का अवलोकन किया तथा इसके आधुनिक डिजाइन और सुविधाओं की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!