भवानीमंडी,। ( जगदीश पोरवाल )
विद्या भारती द्वारा संचालित नंदू बाई शंकर लाल आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, रामनगर भवानीमंडी में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य मनीष जी अजय, श ब्रजराज सिंह जी एवं श्रीमती राजकुंवर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर आचार्यों ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान से ओत-प्रोत जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवनी, प्रेरक प्रसंग एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा “महाराणा प्रताप का चित्र बनाओ” प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और कृतित्व को रचनात्मक रूप में अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के आचार्य श्रीमान दिलीप जी चौधरी ने किया। अंत में अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यालय के पारी प्रभारी श्रीमान मुकेश जी नाथ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी यशवंत श्रृंगी द्वारा प्रदान की गई।
इस आयोजन ने विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रभक्ति, त्याग और स्वाभिमान की भावना को और अधिक प्रबल किया।


