अ
भवानीमंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर रहे। अजमेर में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान उन्होंने राज्य के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 16,600 करोड़ रुपये की सौगात देने की घोषणा की। इस राशि से सड़क, पेयजल, विद्युत, सिंचाई और अक्षय ऊर्जा जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्टून में ‘होली’ सी बिखरी विकास योजनाएं
प्रधानमंत्री की इस घोषणा को भवानीमंडी/जयपुर के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अशोक श्री श्री माल ने अनोखे अंदाज में चित्रित किया है। कार्टून में 16,600 करोड़ रुपये को एक रंगीन पिचकारी के रूप में दर्शाया गया है, जिससे पेयजल, विद्युत, सड़क, सिंचाई और अक्षय ऊर्जा के रंग चारों ओर फैलते दिखाई दे रहे हैं।
कार्टून के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि केंद्र से मिली यह राशि प्रदेश में विकास की रंगीन बौछार करेगी। एक आम नागरिक को प्रसन्न मुद्रा में दिखाकर यह संकेत दिया गया है कि योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचेगा।
कार्टून सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों द्वारा इसे विकास की ‘होली’ के रूप में देखा जा रहा है।


