भवानी मंडी। (जगदीश पोरवाल)
भारत विकास परिषद मीरा महिला शाखा एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय गोपाल गौशाला मंदिर प्रांगण में फाग उत्सव पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने फूलों की होली खेलते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर होकर फाग गीतों की स्वर लहरियां बिखेरीं।
मीडिया प्रभारी सुधा फलेट ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं खाटूश्याम भगवान के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद महिलाओं ने ढोलक की थाप पर पारंपरिक फाग और होली गीत प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा, नृत्य और हास्य-व्यंग्य से पूरा वातावरण भक्तिमय और रंगमय हो उठा।
दोनों शाखाओं की अध्यक्ष श्रीमती सुमन चतुर्वेदी एवं श्रीमती मंजू भराड़िया ने कहा कि फाग उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है तथा भगवान श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेलने की पावन परंपरा को जीवंत करता है।
कार्यक्रम में समूह नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। अंत में सभी महिलाओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया तथा श्रीमती कविता भूतड़ा की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में दोनों संगठनों की सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
फाग उत्सव के माध्यम से समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और नारी शक्ति के सशक्तिकरण का संदेश भी दिया

