आईटीआई झालावाड़ में गुरुवार को बेरोजगारो का कैंपस प्लेसमेंट शिविर


झालावाड़, 25 फरवरी। ( जगदीश पोरवाल )कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झालावाड़ परिसर में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी अंकुर शर्मा ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां शिविर में भाग लेंगी।

इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी का मौका

शिविर में स्वतंत्र माइक्रो फाइंस लि., राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स, आर.एस. सिक्योरिटी ग्रुप, भूमि टेक केयर, श्रीराम फाइनेंस तथा भारतीय जीवन बीमा निगम सहित अन्य निजी प्रतिष्ठान शामिल होंगे।
इन कंपनियों द्वारा फील्ड ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, लर्नर, ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं फायरमैन जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

पात्रता व आवश्यक दस्तावेज

शिविर में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं आईटीआई/डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल दस्तावेज, छायाप्रतियां, आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं।
यह शिविर जिले के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर साबित होगा।
—00—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!