किसानों की हुंकार: समस्याओं के समाधान को लेकर SDM कार्यालय पर प्रदर्शन ।

किसानों की हुंकार: समस्याओं के समाधान को लेकर SDM कार्यालय पर प्रदर्शन
भवानीमंडी। स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोमवार को भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद संघ के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने मंडी परिसर से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली निकाली और उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचे।

यहां किसानों ने लगभग एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। बाद में तहसीलदार अब्दुल हफीज को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई।
नागर की अगुवाई में हुआ आयोजन
कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल नागर ने किया। इस दौरान प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख श्री कृष्ण पाटीदार, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जल संरक्षण प्रमुख पिरू सिंह, विक्रम सिंह, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, रामलाल दांगी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
आंदोलन को व्यापक करने की चेतावनी
भारतीय किसान संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर तहसील कार्यकारिणी मंत्री रामगोपाल पाटीदार, भरत पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, जगदीश पाटीदार, शिवदान सिंह, राधेश्याम पाटीदार, हरीश पाटीदार, प्रेमचंद, रमेश सेन, गोरधन, रोडूलाल, अजय, रणजीत सिंह, पिड़ावा तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह सिसोदिया, सुनेल तहसील मंत्री पीरूलाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जानकारी तहसील प्रचार प्रमुख पवन पाटीदार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!