झालावाड़ में RDSS के तहत बिजली तंत्र सुदृढ़ीकरण को मिली रफ्तार273 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ, 22 फ


झालावाड़, 23 फरवरी। जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। फ्लैगशिप योजना RDSS (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के प्रथम चरण में व्यापक विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता, जयपुर डिस्कॉम, झालावाड़ के अनुसार इन कार्यों से जिले के 273 गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

क्या-क्या होंगे प्रमुख कार्य

11 केवी के 22 फीडरों का विभाजन
63 फीडरों का कृषि एवं अकृषि पृथक्कीरण
158 फीडरों पर 370 नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना
80 फीडरों पर क्षतिग्रस्त केबल बदलने का कार्य
इन कार्यों से बिजली वितरण प्रणाली अधिक संतुलित और प्रभावी बनेगी।

वोल्टेज समस्या से मिलेगी राहत
योजना के पूर्ण होने पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा। उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विशेष रूप से कृषि और घरेलू कनेक्शनों के पृथक्कीरण से किसानों को तय समय पर बेहतर सप्लाई मिल सकेगी।

पुरानी फर्म का कार्यादेश निरस्त, नई एजेंसी को जिम्मेदारी

पूर्व में एक फर्म को कार्यादेश जारी किया गया था, लेकिन कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए डिस्कॉम प्रबंधन एवं निदेशक स्तर से उसका कार्यादेश निरस्त कर दिया गया। इसके बाद कार्य को गति देने के उद्देश्य से नई फर्म को पुनः कार्यादेश जारी किया गया है।
हालांकि, यह प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के निर्णय के बाद कार्यों को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ किया जाएगा।
जिले के विकास की दिशा में अहम कदम
RDSS योजना के तहत स्वीकृत ये कार्य जिले के ऊर्जा ढांचे को मजबूती प्रदान करेंगे। इससे न केवल बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, बल्कि भविष्य की बढ़ती मांग को भी संतुलित रूप से पूरा किया जा सकेगा।
जिले के 273 गांवों के लिए यह योजना बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!