प
ऑ
7 सितम्बर को 20.06 लाख टिकटों की बुकिंग, अगले दिन भी 19.50 लाख से अधिक टिकट बुक
कोटा। ( जगदीश पोरवाल ) भारतीय रेल की ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आईआरसीटीसी की अगली पीढ़ी की ई-टिकटिंग प्रणाली के माध्यम से 7 सितम्बर 2026 को एक ही दिन में 20,06,353 रेल टिकट बुक किए गए, जो अब तक की सर्वाधिक एकदिवसीय ऑनलाइन टिकट बुकिंग है।
त्योहारी सीजन के दौरान अग्रिम आरक्षण के लिए बढ़ी यात्री मांग के बीच रेलवे की ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली ने बड़ी संख्या में बुकिंग को सफलतापूर्वक संभाला। इसके अगले दिन 8 सितम्बर 2026 को भी 19,50,699 टिकटों की बुकिंग दर्ज की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि पिछले वर्ष त्योहारी अवधि के दौरान 19 अगस्त 2025 को 18,40,203 टिकटों की बुकिंग हुई थी, जो उस समय एक दिन में सर्वाधिक थी। इस वर्ष दर्ज 20 लाख से अधिक टिकटों का नया रिकॉर्ड पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।
रेलवे द्वारा ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली की क्षमता, सुरक्षा और सुगमता बढ़ाने के लिए निरंतर तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं, जिससे अधिक संख्या में यात्रियों को सुचारु एवं सुविधाजनक टिकट बुकिंग सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
व

