भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल )
पुलिस ने चाय की दुकान पर बैठे एक युवक पर मुंह बांधकर सरियों और लोहे के पाइप से जानलेवा हमला करने के मामले का त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आपसी रंजिश के चलते सुपारी देकर यह हमला करवाने वाले मास्टरमाइंड एनडीपीएस तस्कर इमरान और भवानीमंडी थाने के हिस्ट्रीशीटर रेहान उर्फ सुक्खा समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी इमरान पगारिया थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में भी वांछित चल रहा था।
रंजिश के चलते दी गई थी सुपारी
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गत 28 अगस्त 2026 की रात फरियादी अजहरूद्दीन पुत्र शहीदउद्दीन अपने साथियों के साथ शंकर चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। तभी बाइक से आए 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने उस पर लोहे के पाइप व सरियों से हमला कर दिया। पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों से सामने आया कि आरोपी इमरान खान ने पुरानी रंजिश के कारण हिस्ट्रीशीटर रेहान उर्फ सुक्खा को सुपारी देकर यह हमला करवाया था।
गिरफ्तार आरोपी:
इमरान खान (36 वर्ष) पिता चांद खां, निवासी कंगलीपुरा (मास्टरमाइंड)
रेहान उर्फ सुक्खा (21 वर्ष) पिता अनवर खान, निवासी दरगाह मोहल्ला (हिस्ट्रीशीटर)
सलमान उर्फ कंटी (20 वर्ष) पिता शकील खान, निवासी इंद्रा कॉलोनी
चेतन (20 वर्ष) पिता पिरूलाल मेघवाल, निवासी इंद्रा कॉलोनी
सुनील (19 वर्ष) पिता सुल्तान मेघवाल, निवासी गंगपुरा का खेड़ा
एक अन्य आरोपी फरार, तलाश जारी
घटना में शामिल अन्य आरोपी भोला उर्फ नितांशु सोनी (निवासी इंद्रा कॉलोनी, पचपहाड़) और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
शातिर आपराधिक रिकॉर्ड
पकड़े गए आरोपियों में रेहान उर्फ सुक्खा के खिलाफ पूर्व में पांच प्रकरण दर्ज है, इमरान खान के खिलाफ भवानीमंडी, कोटा, रतलाम, रामगंजमंडी और सुनेल के थानों में आठ प्रकरण मारपीट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और चोरी के कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। इसी तरह सुनील के खिलाफ दो प्रकरण तथा सलमान के खिलाफ एक प्रकरण दर्ज
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली भवानीमंडी थाना पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक निजामुद्दीन, कांस्टेबल तेजेंद्र सिंह, विकास कुमार और महेश कुमार (सूचना अधिकारी) शामिल रहे।

