छात्रवृत्ति योजनाओं में बायोमैट्रिक उपस्थिति की अन्तिम तिथि बढ़ी

भवानीमंडी। राजकीय बिड़ला महाविद्यालय, भवानीमंडी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत विद्यार्थियों के हित में बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अन्तिम तिथि बढ़ा दी गई है।

​समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति प्रभारी डॉ. अशोक कुमार पाटीदार तथा कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनीष गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए तिथियों में विस्तार किया गया है।

संशोधित तिथियां:

  • सत्र 2024-25 के विद्यार्थी: छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर 2026 तय की गई है।
  • सत्र 2025-26 के विद्यार्थी: छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 की गई है।

​महाविद्यालय प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई है, वे शीघ्र ही महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!