भ
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल )भवानीमंडी में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (मिलादुन्नबी) के मुबारक मौके पर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा शाम को एक भव्य एवं आध्यात्मिक जलसा (जुलूस) परंपरागत वेशभूषा एवं सादगी पूर्ण ढंग से निकल गया ।
यह धार्मिक जुलूस रविवार शाम 5:30 बजे स्थानीय बोहरा मस्जिद से अत्यंत उत्साह और अकीदत के साथ प्रारंभ हुआ ।मुख्य आकर्षण का केंद्र दाऊदी बोहरा समाज का बैण्ड था ।
जुलूस बोहरा मस्जिद से शुरू होकर नगर के मुख्य बाज़ारों और प्रमुख मार्गों से गुज़रा। जुलूस के दौरान समाज के लोग पारंपरिक वस्त्रों में शामिल हुए तथा पैगंबर साहब की शान में नात और मनकबत का पाठ करते हुए आगे बढ़ेंते गये।साथ में भारत की शान का तिरंगा हाथ में हुए चल रहे थे । नगर भ्रमण के पश्चात यह जुलूस पुनः अपने निर्धारित मार्ग से होता हुआ पुनः बोहरा मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में मुफद्दल भाई, इकबाल भाई ,शब्बीर भाई, सैफी भाई,जुजर हुसैन , जोएब भाई ,मुस्तफा भाई,हुसैनी भाई,मुर्तुजा भाई सहित अनेक समाजजन साथ थे ।
आयोजन की प्रमुख विशेषताएँ:
भव्य स्वागत: नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर जलसे का अन्य समाजसेवी संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।
शांति और सौहार्द का संदेश: जुलूस के माध्यम से आपसी भाईचारे, शांति और कौमी एकता का पैगाम दिया ।
विशेष दुआ: जुलूस के मस्जिद वापस पहुंचने पर देश में अमन-चैन, समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना (दुआ) की गई।
दाऊदी बोहरा समाज ने नगर के समस्त धर्मावलंबियों और गणमान्य नागरिकों से इस मुबारक मौके पर आयोजित जलसे में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

