भवानीमंडी।
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 2 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ मध्यप्रदेश के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया आरोपी
की प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार को उप-निरीक्षक श्री रेवतीरमण मय जाप्ता द्वारा अवैध गतिविधियों की चेकिंग के दौरान पुलिस चौकी पीपलिया के सामने (आम रोड पीपलिया से झालावाड़ रोड) नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई और हिरासत (डिटेन) में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: प्रभुलाल पुत्र शंकरलाल (जाति मेघवाल)
उम्र: 50 वर्ष
निवासी: मगीशपुर, थाना सुसनेर, जिला – आगर मालवा (मध्य प्रदेश)
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी प्रभुलाल के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच और अनुसंधान कर रही है कि आरोपी यह गांजा कहां से खरीद कर लाया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
श्री प्रमोद कुमार (पु.नि., थानाधिकारी, थाना भवानीमंडी)
श्री रेवतीरमण (उ.नि.)
श्री अशोक शर्मा (स.उ.नि.)
श्री अनुराग (स.उ.नि.)
श्री विकास कुमार (कांस्टेबुल 285)
श्री हरिराम (कांस्टेबुल 1258)
श्री देवाराम (कांस्टेबुल 171) — (विशेष भूमिका)
श्री धन सिंह (कांस्टेबुल 967)
