कोटा मंडल ने फिर रचा इतिहास: देश भर में 100% पंक्चुअलिटी के साथ भारतीय रेलवे में हासिल किया पहला स्थान

कोटा। (जगदीश पोरवाल )

भारतीय रेलवे के कोटा मंडल ने उत्कृष्ट परिचालन और समयबद्धता का परिचय देते हुए एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कोटा मंडल ने 19 अगस्त को 100 प्रतिशत पंक्चुअलिटी (समयपालन) दर्ज करते हुए भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में पहला स्थान हासिल किया है।

​वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कोटा मंडल ने अब तक 7 बार 100% समयपालन का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले मंडल ने 04 मई, 05 मई, 27 मई, 29 जून, 08 अगस्त और 13 अगस्त को मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के सटीक समय पर संचालन में यह सफलता पाई थी। इनमें से 04 मई, 08 अगस्त, 13 अगस्त और अब 19 अगस्त को कोटा मंडल पूरे देश में शीर्ष पर रहा है।

बेहतर प्लानिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग का परिणाम

मंडल प्रशासन के अनुसार, यह उपलब्धि यात्रियों को सुरक्षित, त्वरित और विश्वसनीय सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। ट्रेनों के संचालन में अनावश्यक देरी और ठहराव से बचने के लिए उन्नत ट्रैफिक प्लानिंग, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और त्वरित निर्णय प्रणाली को लागू किया गया, जिससे दिनभर रेल यातायात पूरी तरह सुचारू रहा।

खास बातें:

  • 19 अगस्त को हासिल की शत-प्रतिशत समयपालन की उपलब्धि।
  • अगस्त महीने में तीसरी और चालू वित्तीय वर्ष में 7वीं बार पाया ‘परफेक्ट 100’।
  • 4 मई, 8 अगस्त और 13 अगस्त के बाद एक बार फिर देशभर में बना नंबर-1।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!