भवानीमंडी में नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज, आज शाम 4 बजे नगर कांग्रेस की अहम बैठक

भवानीमंडी। नगर निकाय चुनावों की घोषणा होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है और बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में भवानीमंडी नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज नगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।

​नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक आज गुरुवार को शाम 4 बजे नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर करेंगे। वहीं, बैठक का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार और विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत द्वारा किया जाएगा।

​आगामी चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा के लिए बुलाई गई इस बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से रूपरेखा तैयार की जाएगी।

​चुनाव संबंधी नियमों, नामांकनों, मतदाता सूची और आधिकारिक तिथियों से जुड़ी नवीन व प्रामाणिक जानकारी के लिए मतदाता राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission Rajasthan) के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!