भवानीमंडी के नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों का भैंसौदा में भव्य स्वागत, निकाला विजय जुलूस

भ

​भैंसौदा। ( जगदीश पोरवाल ) समीपस्थ राजस्थान की भवानीमंडी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का ग्राम भैंसौदा में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय व भव्य स्वागत किया गया।

​स्वागत समारोह के दौरान डग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी चेतराज गहलोत, भवानीमंडी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पिंकी गुर्जर, पूर्व नपा अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश बोहरा, उपाध्यक्ष विनय आस्तोलिया, पीसीसी सदस्य राजेश गुप्ता करावन, पुखराज जैन तथा भवानीमंडी के समस्त नवनिर्वाचित पार्षदों का ढोल-धमाकों के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया।

​इस अवसर पर गांव में एक विशाल विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया। जुलूस के उपरांत कार्यक्रम का समापन पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक पाटीदार के निवास स्थान पर हुआ, जहां आभार सभा आयोजित की गई।

​कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन भैंसौदा नगर परिषद के पार्षद सुमित पाटीदार ने किया। इस दौरान भैंसौदा नगर परिषद पार्षद पप्पू मीणा, कमल पाटीदार, महेश गहलोत, नेहा अमित पाटीदार सहित वरिष्ठ नागरिक एवं कार्यकर्ता हाजी अल्लाह नूर, दिलीप पाटीदार, रामेश्वर गामी, कुंज बिहारी आचार्य, रतन लाल मैहर, शकील मोहम्मद, जब्बार भाई, अनवर भाई, गोपाल पटेल, बलराम गामी, नंदकिशोर पाटीदार, राहुल, दिलीप गामी, मांगीलाल लखावत, जगदीश लखावत, गोपाल गामी, गिर्राज गामी, सत्यनारायण पाटीदार, रामप्रसाद बलसोरिया, राजेश बलसोरिया एवं घनश्याम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!