क
कोटा। ( जगदीश पोरवाल ) बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने एवं यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोटा–नागदा रेलखंड पर जनविश्वास अधिनियम के तहत औचक टिकट जांच अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि जांच के दौरान 59 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, जिनसे नियमानुसार कुल ₹34,960 का जुर्माना लिया गया। टिकट जांच अभियान नियमसम्मत यात्रा को बढ़ावा देने और वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए चलाया गया।
अभियान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, शामगढ़ श्री राजेश मीना के नेतृत्व में चलाया गया। टिकट जांच दल में विपुल जैन, हेमेन्द्र मीना, दयमंती मीना, दीनदयाल, इकरामुद्दीन एवं रामअवतार शामिल रहे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध एवं उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

