भवानीमंडी में दिव्यांग विद्यार्थियों को बांटी गईं 35 व्हीलचेयर, चेहरे पर खिली मुस्कान

भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) ।कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) भवानीमंडी में बुधवार, 19 अगस्त को चलन निशक्तता (Locomotor Disability) से प्रभावित विद्यार्थियों के लिए एक विशेष व्हीलचेयर वितरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) रामकरण मेघवाल के आशीर्वचन के साथ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

​समारोह में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) कल्याण मेघवाल एवं UCEEO भवानीमंडी मुकेश गुप्ता के कर-कमलों द्वारा 35 दिव्यांग विद्यार्थियों को व्हीलचेयर वितरित की गईं। नई व्हीलचेयर पाते ही विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुमार बत्रा ने की।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी रहे मौजूद

​वितरण समारोह को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक अमले का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ACBEO प्रमिला अग्रवाल, संदर्भ व्यक्ति (RP) अमित अग्रवाल, RP भूपेंद्र सिंह नागर, CWSN डॉ. मनमोहन शर्मा, CWSN अरुण फौजदार तथा हरविंदर सिंह उपस्थित रहे।

​इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी (AO) रजनीश गौतम, AO सत्यनारायण सोनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (ADAO) हरीश शर्मा, ADAO विनोद कुमार शर्मा, सहायक लेखा अधिकारी (AAO) नीलिमा मेहरा, AAO नरेश शर्मा, AAO दिलीप कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक खेमचंद सैनी तथा कनिष्ठ सहायक मोरध्वज सिंह व नीरज कुमार सहित कार्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!