भवानीमंडी से 65 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

भवानीमंडी (19 अगस्त 2026): विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के तत्वाधान में बुधवार को भवानीमंडी से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए 65 महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का जत्था भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में रवाना हुआ।

​विभाग मंत्री बालूसिंह चौहान ने बताया कि धार्मिक और राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हर वर्ष इस पवित्र यात्रा का आयोजन किया जाता है। भवानीमंडी से रवाना हुए श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित पवित्र श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ धाम के दर्शन और पूजन करेंगे।

जयकारों से गूंजा परिसर

प्रस्थान के समय पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

किया भावभीना अभिनंदन

रवानगी के अवसर पर विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों सहित स्थानीय नागरिकों ने यात्रियों को तिलक लगाकर, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर विदा किया। उपस्थित लोगों ने श्रद्धालुओं को पटका पहनाकर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

​बालूसिंह चौहान ने कहा कि यह यात्रा न केवल शिवभक्तों की अगाध श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकात्मता और गौरव का संदेश देने वाला एक साहसिक कदम भी है।

​इस अवसर पर ईश्वरसिंह (जिला संयोजक), विष्णु शर्मा (जिला समरसता), वीर जैन (नगर संयोजक), विजय चंदेल (नगर सहयोजक), रामगोपाल मेहर (नगर सेवा प्रमुख) और मांगीलाल ढाबला खीची सहित कई कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!