झालावाड़: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में 38 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

झालावाड़ | ( जगदीश पोरवाल ) 14 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झालावाड़ में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 38 प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह मुख्य समारोह शनिवार, 15 अगस्त 2026 को श्रीमती विजया राजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल में आयोजित होगा, जहाँ मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ध्वजारोहण कर सम्मानित हस्तियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करेंगे।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिलेगा सम्मान

​जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस वर्ष शिक्षा, खेल, प्रशासन, समाज सेवा, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, कला-संस्कृति, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन और राजकीय सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महानुभावों को चुना गया है। प्रशासन का उद्देश्य इन प्रतिभाओं के समर्पण को सराहने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी जनसेवा और अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

समारोह में सम्मानित होने वाली प्रमुख प्रतिभाएं:

  • प्रशासनिक व राजकीय सेवा: दिनेश कुमार मीना (उपखण्ड अधिकारी, पिडावा), अब्दुल हफीज (तहसीलदार, पचपहाड़), महेन्द्र कुमार राठौर (डीआईओ, एनआईसी), सियाराम नागर (अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, खानपुर), रामचन्द्र बैरवा (वरिष्ठ व्याख्याता), बालमुकन्द मालव (भू-अभिलेख निरीक्षक) और मानसिंह (नर्सिंग ऑफिसर)।
  • चिकित्सा व समाज सेवा: डॉ. जे.के. अरोड़ा, डॉ. आंचल शर्मा, डॉ. राघवेन्द्र आर. व्यास, राम प्रकाश (अध्यक्ष, जिला विकलांग संघ), प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, तथा रक्तकोष फाउण्डेशन शाखा झालावाड़।
  • खेल व साहसिक गतिविधियां: पर्वत सिंह खेरखेड़ी (बेसबॉल खिलाड़ी), दुर्गेश गौतम (स्केटिंग कोच एवं नेशनल व्हील स्पेशलिस्ट) और मोहम्मद हसनैन (पेरा शूटर)।
  • कला, साहित्य व संस्कृति: सरफराज अहमद (शिल्पकार), राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ‘शांतेय’ (वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि) और पूजा सोनी (कत्थक नृत्यांगना)।
  • पत्रकारिता: दिलीप कुमार शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार), आसिफ शेरवानी और राजेश परिहार (पत्रकार व संपादक)।
  • युवा एवं छात्र प्रतिभाएं: दीक्षा मीना (कक्षा 11वीं), ख्याति सैनी, कुमारी लक्ष्या, कुमारी राशि, कुमारी अल्फिया, रूद्र प्रताप, सूर्य प्रताप, लोकेन्द्र सिंह झाला, कनिका शर्मा, वेदिका नागर, हर्षा शर्मा, अर्पित सिंह और मास्टर अमय शर्मा।
  • अन्य विशिष्ट योगदान: सुजानमल असनावर, अतुल सिंह झाला, मोहित प्रताप सिंह चौहान, अभिषेक शर्मा, बीरम लोधा, दीपक मण्डल (मेकेनिक) और मोहनलाल लोधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!