भ
भवानीमण्डी (झालावाड़)। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के शुभ अवसर पर उपखण्ड प्रशासन भवानीमण्डी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 25 विद्यार्थियों/प्रतिभाओं और 5 श्रेणियों में कार्मिकों व समाजसेवियों को शामिल किया गया है।
1. बोर्ड परीक्षाओं एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी/प्रतिभाएं
उपखण्ड क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट अकादमिक और खेलकूद उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा:
12वीं बोर्ड परीक्षा (अकादमिक श्रेष्ठता):
विज्ञान संकाय: अनुभव पोरवाल (पुत्र श्री सुनील पोरवाल) – 97.80% (उपखण्ड में प्रथम)
मुनीरा बेगम (पुत्री श्री इस्सामुद्दीन) – 96.80% (उपखण्ड में द्वितीय)
कला संकाय: सपना कुंवर (पुत्री श्री उमराव सिंह) – 98.20% (उपखण्ड में प्रथम)
अनमोल सोनी (पुत्र श्री गिरिराज सोनी) – 97.20% (उपखण्ड में द्वितीय)
कृषि विज्ञान: दशरथ सिंह (पुत्र श्री हनुमन्त सिंह) – 81.06% (उपखण्ड में प्रथम)
कृष्णपाल सिंह (पुत्र श्री सौदान सिंह) – 76.06% (उपखण्ड में द्वितीय)
वाणिज्य संकाय: अर्पिता सिंह (पुत्री श्री नेपाल सिंह) – 96.00% (उपखण्ड में प्रथम)
नीरज सिंह (पुत्र श्री जगदीश सुमन) – 94.80% (उपखण्ड में द्वितीय)
10वीं बोर्ड परीक्षा:
अभिजीत सिंह (पुत्र श्री तुफान सिंह) – 96.33% (उपखण्ड में प्रथम)
दीपक कुमार प्रजापत (पुत्र श्री मुकेश कुमार) – 95.83% (उपखण्ड में द्वितीय)
CBSE बोर्ड परीक्षा:
स्पर्श पोरवाल (पुत्र श्री विनोद कुमार पोरवाल) – 12वीं वाणिज्य में 94.20% (उपखण्ड में प्रथम)
हर्षिल गुप्ता (पुत्र श्री प्रकाश चंद गुप्ता) – 10वीं में 94.00% (उपखण्ड में प्रथम)
प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाएं व उच्च शिक्षा:
NEET-2026 में चयन: नरेन्द्र पाटीदार (पुत्र श्री हुकुम चंद), माही पाटीदार (पुत्र श्री शशांक पाटीदार), एवं लवेश मीणा (पुत्र श्री राजेन्द्र कुमार मीणा)।
IIT रोपड़ (पंजाब): सुश्री प्रियांशी गुप्ता (पुत्री श्री चौथमल गुप्ता) को MSc फिजिक्स में सर्वाधिक CGPA प्राप्त करने पर सिल्वर मेडल से सम्मानित होने के लिए।
खेलकूद (नेटबॉल खेल में राज्य स्तर पर उपखण्ड का नेतृत्व):
17 वर्षीय छात्रा वर्ग: पल्लवी कुमारी, रिया कुमारी, सपना मालवीय, पूर्वा जैन, राजेश देवड़ा, और टीना मीना।
19 वर्षीय छात्रा वर्ग: सपना गुर्जर एवं लक्षिता गुर्जर।
पर्यावरण एवं समाज सेवा:
बाल सेवा संघ (फाउंडर पार्थ बियानी एवं टीम) को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने हेतु।
2. उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारी, कार्मिक एवं समाजसेवी
प्रशासन द्वारा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मचारियों और समाजसेवियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा:
जनगणना टीम: श्री अमित कुमार अग्रवाल, श्री पुरुषोत्तम गुप्ता, श्री मनोज कुमार गुप्ता, एवं श्री नवीद हाशमी (जनगणना में उत्कृष्ट भूमिका निभाते हुए प्रथम चरण शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु)।
पुलिस विभाग: श्री महेश कुमार गढ़वाल (का०नि० बेल्ट नं० 1380) – गश्त के दौरान अचानक हृदयाघात से गिरे राहगीर को त्वरित CPR देकर जान बचाने के साहसिक कार्य हेतु।
नगरपालिका भवानीमण्डी (सफाई कर्मचारी): श्री विक्रम एवं श्रीमती रेखा – उत्कृष्ट, निष्ठापूर्ण व सराहनीय सफाई कार्य के लिए।
शिक्षा एवं समाज सेवा: मुस्कान शर्मा (पुत्री श्री ईश्वर चंद शर्मा, निवासी दसखोली) – गरीब व पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को अपने घर पर नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के सराहनीय प्रयास हेतु।
उपखण्ड प्रशासन द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह में सभी चयनित प्रतिभाओं और कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

