निकाय व पंचायत चुनावों की रणनीति पर कांग्रेस की बैठक 31 जुलाई को डग में


भवानीमंडी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी से लेकर शहर कांग्रेस कमेटी तक चुनावी रणनीति बनाने के लिए बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग को नवंबर माह से पहले प्रदेश में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार डग विधानसभा क्षेत्र की बैठक 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को शाम 4 बजे भैरूजी महाराज परिसर, डग में आयोजित की जाएगी।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान कांग्रेस की सह प्रभारी श्रीमती पूनम पासवान उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी नेमी गुर्जर, सुसनेर विधायक भैरू सिंह परमार, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रतिहार तथा रोड़ सिंह परमार मौजूद रहेंगे।
बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!