भैसोदामंडी पुलिस ने 170 ग्राम एमडीएमए और 4.5 किलो डोडाचूरा के साथ इंदौर के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया

भैसोदामंडी। ‘नशे से दूरी, है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत भानपुरा थाना और भैंसोदामंडी पुलिस चौकी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 170 ग्राम अवैध एमडीएमए और 4.5 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर इंदौर निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत लगभग 1.88 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि इस्तेमाल की गई कार (कीमत ₹4 लाख) को भी जब्त कर लिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

​पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, एएसपी रामसनेही मिश्रा और एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में भानपुरा थाना प्रभारी विनय बुंदेला व भैंसोदामंडी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेश यादव की टीम कार्रवाई कर रही थी। जनसंदेश न्यूज़

​मंगलवार (28 जुलाई) को चौकी प्रभारी धर्मेश यादव को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (MP 09 DL 8832) में सवार दो युवक भवानीमंडी की तरफ से भैंसोदामंडी बस स्टैंड होते हुए किसी बाहरी तस्कर को एमडी (MDMA) और डोडाचूरा की डिलीवरी देने जा रहे हैं।

कार से मिला मादक पदार्थ

​सूचना के आधार पर एएसआई ओंकार सिंह ठाकुर व पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर भैसोदामंडी बस स्टैंड के आगे आम रोड पर संदिग्ध कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 170 ग्राम एमडीएमए और 4.5 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।यह मादक पदार्थ किसी तस्कर को देने जा रहा थे । जनसंदेश न्यूज़

आरोपियों के नाम:

  1. आयमान पिता अयाज खान (निवासी: मेन रोड, आजाद नगर, इंदौर)
  2. साबान खान पिता मोहम्मद फारूक (निवासी: लोधीपुरा, इंदौर)

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

​पुलिस ने मादक पदार्थ और स्विफ्ट कार को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/15, 22, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशा कहाँ से लाए थे और किसे देने जा रहे थे।

​इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी विनय कुमार बुंदेला, चौकी प्रभारी धर्मेश यादव, एएसआई ओंकार सिंह ठाकुर और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!