भवानीमंडी (झालावाड़)। ‘दिव्य माँ भारती जन कल्याण सेवा समिति’ के तत्वावधान में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।
अध्यक्ष ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम बुधवार, 29 जुलाई 2026 को प्रातः 9:00 बजे सेठ आनन्दीलाल पोद्दार सीनियर सेकंडरी विद्यालय, भवानीमंडी में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रमुख अतिथि:
- मुख्य अतिथि: सुश्री श्रद्धा जी गोमे (IAS), उपखंड अधिकारी, भवानीमंडी
- अध्यक्षता: श्री मुकेश जी गुप्ता, प्राचार्य – से.आ.पो.सी.से.विद्या., भवानीमंडी
- विशिष्ट अतिथि:
- श्री रामकरण जी मेघवाल (सी.बी.ई.ओ., शिक्षा विभाग)
- श्री फरनीष कुमार जी विजय (से.नि. प्रधानाचार्य)
समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश चतुर्वेदी, सचिव जगदीशचन्द पाटीदार एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गुप्ता ने नगरवासियों व प्रबुद्ध जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और प्रतिभावान विद्यार्थियों/व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

