पश्चिम मध्य रेल: 1 अगस्त से बदलेगी तत्काल आरक्षण के टोकन वितरण की व्यवस्था, समय-सारणी में हुआ संशोधन

कोटा। ( जगदीश पोरवाल ) पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से टोकन वितरण की समय-सारणी में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से कोटा मंडल सहित पूरे पश्चिम मध्य रेलवे में प्रभावी होगी।

​इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बार-बार आरक्षण केंद्र (PRS) के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना है। अब तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू होने के ठीक पहले टोकन बांटे जाएंगे।

टोकन वितरण की नई समय-सारणी

  • एसी (AC) श्रेणी: प्रातः 08:30 बजे से 09:00 बजे तक टोकन दिए जाएंगे।
  • नॉन-एसी (Non-AC) श्रेणी: प्रातः 09:00 बजे से 09:30 बजे तक टोकन बांटे जाएंगे।
  • श्रेणी ‘ए’ (प्रथम प्राथमिकता): इसमें उन यात्रियों को रखा जाएगा जो स्वयं या अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट बुक करा रहे हैं।
  • श्रेणी ‘बी’ (द्वितीय प्राथमिकता): इसमें अन्य सभी श्रेणी के यात्री शामिल होंगे। श्रेणी ‘ए’ के सभी यात्रियों की बुकिंग पूरी होने के बाद ही श्रेणी ‘बी’ के यात्रियों को अवसर दिया जाएगा।
  • श्रेणी ‘ए’ के लिए: स्वयं या परिवार के लिए टिकट लेने पर बुकिंग कराने वाले व्यक्ति को अपना तथा अपने पारिवारिक सदस्यों का ऐसा वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जो उनके परिवार के सदस्य होने की पुष्टि करता हो।
  • श्रेणी ‘बी’ के लिए: टोकन प्राप्त करने हेतु सरकार/रेलवे द्वारा मान्य फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  • नॉन-ट्रांसफरबल (गैर-हस्तंतरणीय): जारी किया गया टोकन किसी भी परिस्थिति में किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। टिकट केवल उसी व्यक्ति को जारी किया जाएगा, जिसके नाम पर टोकन जारी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!