भवानीमंडी, 7 जुलाई 2026
नगर पालिका भवानीमंडी द्वारा कार्यालय परिसर में आयोजित किए जा रहे ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ का मंगलवार को विधानसभा डग के विधायक श्री कालूराम मेघवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर की प्रगति की समीक्षा की और वहां उपस्थित आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।
विधायक मेघवाल ने मौके पर उपस्थित कनिष्ठ अभियंता को लंबित पड़े सभी मामलों का तुरंत निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। शिविर प्रभारी देवमित्र कानूनगो ने बताया कि विधायक के निरीक्षण के दौरान उन्हें शिविर की प्रगति, पत्रावलियों (फाइलों) के निस्तारण की वर्तमान स्थिति और शिविर से लाभान्वित हो रहे नागरिकों की पूरी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए आमजन को शिविर की उपयोगिता और पारदर्शिता के बारे में जागरूक किया और अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
ऑन-द-स्पॉट निस्तारण और प्रमुख आंकड़े:
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया:
- पट्टे और नामांतरण: कृषि भूमि पर बसी कॉलोनी के पट्टे, 69ए और नामांतरण के कुल 136 आवेदनों में से 92 पत्रावलियों का निस्तारण कर आवेदकों को राहत दी गई। इसके साथ ही पूर्व में जारी पट्टों के नवीनीकरण व पंजीयन से शेष सभी 16 आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया।
- भवन निर्माण स्वीकृति: प्राप्त 19 आवेदनों में से 8 का निस्तारण कर दिया गया है, जबकि शेष का निस्तारण राशि जमा होने के बाद किया जाएगा।
- विविध सेवाएं: शिविर में पट्टों के समर्पण उपरान्त पुनः जारी करने, धारा 69क, लीज नामांतरण, उपविभाजन और जन्म, मृत्यु व विवाह प्रमाणपत्र आदि के कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए।
- जनसमस्याएं: झूलते तारों, मीटर की समस्याओं और खराब रोड लाइट से जुड़े प्रकरण, नल कनेक्शन (1 आवेदन) और पशु विभाग के 5 प्रकरणों सहित कुल 17 मामलों में से 14 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
- स्वास्थ्य जांच: स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में आए नागरिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया, जिसमें 6 लोगों की ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) और 2 लोगों की शुगर (मधुमेह) की जांच की गई।
यह जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित:
निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप जैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विनय पोरवाल, निवर्तमान पार्षद श्री राजकुमार गुप्ता, श्री अविनाश जायसवाल, श्री महेंद्र सिंह परिहार, श्री राजू पारेता, श्री पुरुषोत्तम योगी, पार्षद प्रतिनिधि अमजद अली मिथुन वाडिया, पूर्व पार्षद श्री अजंहर हुसैन, श्री राजकुमार, श्री अनुराग मोदी, श्री जगदीश सोनी, दुर्गाशंकर यादव ठेकेदार ,श्री उमेश चौहान, श्री लोकेश चौहान, श्री तूफान सिंह रामठी, विशाल जैसवानी सहित बड़ी संख्या में आमजन और नगर पालिका भवानीमंडी के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।
