ऑनलाइन सदस्यता अभियान: भवानीमंडी सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आनंद काला जिले में प्रथम, राज्य में मिली 25वीं रैंक

भवानीमंडी, 14 जून।

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के आह्वान पर देशव्यापी ‘कांग्रेस सेवादल संगठन सृजन अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुरू किए गए ऑनलाइन सदस्यता अभियान में भवानीमंडी ब्लॉक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

​राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत एवं झालावाड़ जिला सेवादल अध्यक्ष डॉ. नंदसिंह राठौर के कुशल निर्देशन में भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष आनंद काला ने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करते हुए रिकॉर्ड तोड़ ऑनलाइन सदस्य बनाए हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर 116 वीं रैंक

​उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के चलते ब्लॉक अध्यक्ष आनंद काला को झालावाड़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य स्तर पर 25वीं रैंक और राष्ट्रीय स्तर पर 116वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

​इस शानदार उपलब्धि पर सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत एवं जिला अध्यक्ष डॉ. नंदसिंह राठौर सहित शीर्ष नेतृत्व ने आनंद काला को बधाई संदेश भेजकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष की इस सफलता से स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों, सेवादल के साथियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हर्ष का माहौल है। स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!