भवानीमंडी के प्राचीन बालाजी मंदिर में आज हुआ भव्य आम्र श्रृंगार और रात्रि में होगा संगीतमय सुंदरकांड पाठ

भवानीमंडी। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर शनिवार, 13 जून 2026 को स्थानीय प्राचीन श्री बालाजी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया ज। इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्री बालाजी महाराज का विशेष आम्र श्रृंगार किया गया, जिसने भक्तों का मन मोह लिया।

​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में रात्रि 8 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। सुमधुर भजनों और सुंदरकांड की चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान होगा। अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु सपरिवार मंदिर पहुँचे और धर्मलाभ प्राप्त करे।

निरंतर होते रहते हैं धार्मिक आयोजन

मंदिर समिति के पदाधिकारी ओमप्रकाश चतुर्वेदी और प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहाँ समय-समय पर विभिन्न धार्मिक उत्सव मनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में हनुमान जयंती, अन्नकूट महोत्सव और प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड पारायण का नियमित आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त, सावन के पूरे महीने में भगवान की आकर्षक झांकियां सजाई जाती हैं और विशेष श्रृंगार किए जाते हैं ,इसके अलावा वर्ष भर में आने वाले धार्मिक त्योहारों पर भी आयोजन किए जाते हैं ।

​मंदिर समिति के सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!