संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश सोनी ने किया भवानीमंडी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

भवानीमंडी, 11 जून।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐं परिक्षेत्र कोटा के संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश सोनी ने आज झालावाड़ जिले का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य भवन झालावाड़ और सेटेलाईट चिकित्सालय भवानीमण्डी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा।

विभागीय गतिविधियों और एचपीवी वैक्सीनेशन की समीक्षा

​दौरे की शुरुआत में संयुक्त निदेशक डॉ. सोनी ने स्वास्थ्य भवन झालावाड़ का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जिले के उच्च चिकित्सा अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. साजिद खान, डिप्टी CMHO (परिवार कल्याण) डॉ. अरविन्द कुमार नागर, डिप्टी CMHO (स्वास्थ्य) डॉ. लेखराज मालव, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार नागर और डॉ. रवि वर्मा मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभागीय गतिविधियों और जिले में चल रहे एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

भवानीमंडी चिकित्सालय का गहन निरीक्षण

​झालावाड़ में बैठक के बाद संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश सोनी सेटेलाईट चिकित्सालय भवानीमण्डी पहुँचे। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • ओपीडी (OPD) एवं आईपीडी (IPD)
  • लेबर रूम
  • दवा स्टोर रूम
  • जाँच कक्ष (लैब)

मरीजों से जाना हालचाल: निरीक्षण के दौरान डॉ. सोनी ने वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम पूछा। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही निःशुल्क दवाओं, जाँचों और अन्य सुविधाओं के फीडबैक की जानकारी भी ली।

अधिकारियों को दिए निर्देश

​निरीक्षण के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि संयुक्त निदेशक द्वारा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में जो भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उनकी पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन निर्देशों के अमल से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होगा, जिससे आमजन को और अधिक बेहतर व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाऐं मिल सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!