लायंस क्लब रॉयल की बैठक आयोजित, प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग ने किया क्लब की सेवा गतिविधियों का निरीक्षण

भवानीमंडी।

लायंस क्लब रॉयल की एक महत्वपूर्ण बैठक गत रात्रि एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अजमेर से आए लायंस क्लब के प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग मौजूद रहे, जिन्होंने क्लब की आधिकारिक विजिट कर सेवा कार्यों की समीक्षा की।

​जोन चेयरपर्सन व क्लब अध्यक्ष (एमजेएफ) कालूलाल सालेचा ने बताया कि प्रांतपाल गर्ग के भवानीमंडी आगमन पर लायंस क्लब के पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा ने माला और क्लब का पटका पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद प्रांतपाल ने क्लब के सभी सदस्यों को लायंस क्लब के आधिकारिक बैच लगाकर सम्मानित किया। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और क्लब में नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई।

गौशाला में खिलाया हरा चारा, सेवा कार्यों की सराहना

​अपने दौरे के तहत प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग, सेठ कालूलाल मंजू सालेचा निपानिया उदा गौशाला पहुंचे। वहाँ उन्होंने गोमाता को हरा चारा खिलाया। क्लब द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों और जीवदया की इस अनूठी पहल की प्रांतपाल ने जमकर सराहना की।

रक्तदाता सुमेर सिंह हुए सम्मानित

​इस अवसर पर क्लब के सदस्य सुमेर सिंह को प्रथम बार रक्तदान करने पर प्रांतपाल द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि सुमेर सिंह ने गौशाला में कार्यरत एक कर्मचारी की पत्नी की गंभीर स्थिति (अति इमरजेंसी) को देखते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया था। प्रांतपाल ने इसे मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए क्लब की इस गतिविधि को अनुकरणीय बताया।

ये रहे उपस्थित:

बैठक और सेवा गतिविधियों के दौरान क्लब अध्यक्ष (एमजेएफ) कालूलाल सालेचा, पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, सचिव नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अमित राठी, लायन गणेश सालेचा, लायन अख़्तर अली, लायन चैन सिंह सिसौदिया, लायन दामोदर शुक्ला, लायन पीयूष जैन, लायन मनीष सालेचा, लायन अजय चौधरी, सुमेर सिंह और राम सिंह सहित क्लब के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!