लायंस क्लब भवानी मंडी की सेवा गतिविधि: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मीठी छाछ का वितरण


भवानी मंडी। सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के लिए सदैव अग्रणी रहने वाले लायंस क्लब भवानी मंडी द्वारा आज भीषण गर्मी को देखते हुए एक सराहनीय सेवा गतिविधि के अंतर्गत स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को शीतल एवं मीठी छाछ का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से यात्रियों को गर्मी से बड़ी राहत मिली तथा उन्होंने क्लब की इस मानवीय पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

लायंस क्लब भवानी मंडी द्वारा समय-समय पर समाजहित में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं और इसी कड़ी में आज का यह कार्यक्रम भी मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने यात्रियों को आत्मीयता के साथ छाछ वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया।

आज के कार्यक्रम के आयोजक पूर्व पालिका अध्यक्ष लायन कैलाश बोहरा रहे, जिनके नेतृत्व में यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जोन चेयरमैन लायन कालू लाल सालेचा, लायन नरेंद्र जैन, लायन दामोदर दयाल शुक्ला, लायन चेन सिंह सिसोदिया सहित जल सेवा दल से तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि लायंस क्लब भवानी मंडी आगे भी समाज सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा, जिससे जरूरतमंदों एवं आमजन को राहत एवं सहयोग मिल सके। यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों ने क्लब के इस अनुकरणीय प्रयास की भूरी-भूरी सराहना करते हुए इसे सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!