भवानीमंडी।स्थानीय नवग्रह शनि देव मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित कि गई, बैठक में मंदिर के वार्षिक लेखा-जोखा की प्रस्तुति के साथ-साथ ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया।
वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा और अध्यक्ष की निवृत्ति
बैठक की शुरुआत में निर्वर्तमान अध्यक्ष श्री हरिराम जी पारेता द्वारा वर्ष भर के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा (लेखा-जोखा) उपस्थित सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी स्वेच्छा से अध्यक्ष पद से निवृत्ति (इस्तीफा) लेने का निवेदन ट्रस्ट के सामने रखा, जिसे स्वीकार किया गया।
प्रदीप शर्मा को सौंपी कमान, 2 वर्ष का रहेगा कार्यकाल
इसके उपरांत ट्रस्ट के सदस्य श्री नरेश ज माधवनी ने नए अध्यक्ष पद के लिए नाम आमंत्रित किए। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से श्री प्रदीप शर्मा को नया अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया और उन्हें अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। प्रदीप शर्मा का यह कार्यकाल आगामी 2 वर्ष के लिए रहेगा।
श्रद्धालुओं की सुविधाओं और मासिक समीक्षा पर हुआ निर्णय
नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों ने मंदिर के विकास को लेकर चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी समय में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को और अधिक बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ट्रस्ट के कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के लिए यह बड़ा निर्णय लिया गया कि अब से प्रति माह एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी कार्यों की नियमित समीक्षा होगी।
बैठक में यह रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व अध्यक्ष हरिराम पारेता, नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नरेश माधवान, राजू तिवारी, मुकेश कारपेंटर, प्रवीण गुप्ता, सुमित लड्डा, प्रताप सिंह झाला ठेकेदार, दुर्गा शंकर यादव, महेश झवर, राजेश नाहर, रामविलास शर्मा तथा राकेश मकवाना के प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


