5.73 करोड़ की विकास सौगात से बदलेगी जावरा की तस्वीर, संतों के मंगल सानिध्य में रिटर्निंग वॉल एवं उद्यान निर्माण का शिलान्यास,

जावरा | (बंसीलाल पोरवाल )नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा SDMF योजना अंतर्गत लगभग 5 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले रिटर्निंग वॉल एवं उद्यान निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में धर्म, समाज और जनप्रतिनिधियों का अनूठा समागम देखने को मिला। संत-साध्वी भगवंतों के मंगल आशीर्वाद और प्रेरणादायी उद्बोधनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जावरा की माटी की गौरव, अनुष्ठान आराधिका महासती डॉक्टर श्री कुमुदलता जी महाराज साहब का ओजस्वी एवं प्रेरणाप्रद उद्बोधन रहा। महासती श्री ने कहा कि “विकास केवल भवनों और उद्यानों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा की भावना का विस्तार भी वास्तविक विकास है।” उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि सेवा भाव और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हैं, तभी नगर का वास्तविक उत्थान संभव होता है।महासती डॉ. कुमुदलता जी महाराज साहब ने नगर में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित और समाज कल्याण की योजनाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनती हैं। उनके उद्बोधन ने उपस्थित नागरिकों और श्रद्धालुओं को गहराई से प्रभावित किया।

इस अवसर पर प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज साहब एवं उपाध्याय डॉ. गौतम मुनि जी महाराज साहब ने भी अपने मंगल प्रवचनों में जनसेवा, नैतिकता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए नगर विकास को सकारात्मक पहल बताया। कार्यक्रम में उप प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी, मेवाड़ गौरव श्री वैभव मुनि जी, महासती श्री पदम कीर्ति जी एवं महासती श्री राज कीर्ति जी महाराज साहब का भी मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ। विजयनगर से पधारे सुरेशजी अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष अनम एवं मोहम्मद यूसुफ कड़पा के नेतृत्व की संतों एवं नागरिकों द्वारा सराहना की गई। संतों ने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है तथा जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष अनम मोहम्मद यूसुफ कड़पा ने कहा कि संत-साध्वी भगवंतों के आशीर्वाद से नगर विकास के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कड़पा एवं उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने प्रोजेक्ट और नगर विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में राष्ट्रहित के जयकारे भी लगे। समाजजनों एवं मोहम्मद यूसुफ कड़पा द्वारा महाराज श्री से आगामी चातुर्मास जावरा में करने का आग्रह भी किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने किया तथा आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रशेखर सोनीस ने माना। अंत में प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज साहब ने मंगल पाठ प्रदान किया।इस अवसर पर डॉ. एचएस राठौर, शांतिलाल दसेड़ा, डॉ. महावीर पामेचा, वर्धमान बोहरा, राजेश भरावा, बलवंत सिंह राठौर, अनिल पोखरना, अजीत चत्तर, सुरेंद्र कोचट्टा, बाबूलाल खेमसरा, श्रीपाल कोचट्टा, महेंद्र गंगवाल, पंकज कांठेड़, राकेश मेहता, कमल चपड़ोद, सुभाष खारीवाल, मोहन सैनी, हीरालाल मेहता, नंदू पहलवान, जावेद पापुलर, प्रकाश कोठारी, अशोक सेठिया, मकसूद परदेशी, फतेलाल बुरड़, पारस गादिया, शांतिलाल डांगी, सचिन चोपड़ा, सुनील चोरड़िया, संदीप रांका, शेखर नाहर, संजय सुराणा, विनोद लूणिया, अतर अली, खालिद सर, नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी, लोकेश विजवा, इरफान मुबारक हुसैन सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, पार्षदगण एवं नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!