भवानीमण्डी में बनेगा ‘आदर्श ट्रैफिक जोन’, नियम तोड़ने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

भवानीमण्डी। ( जगदीश पोरवाल )सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से झालावाड़ पुलिस ने अनूठी पहल करते हुए भवानीमण्डी थाना क्षेत्र में कालवा स्थान से दूधाखेड़ी रोड नीम का खेड़ा तक के मार्ग को ‘आदर्श ट्रैफिक जोन’ घोषित किया है।

यह पहल जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में शुरू की गई है।पुलिस प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर शनिवार 10 मई 2026 को शाम 5 बजे से 6 बजे तक विशेष यातायात अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान यातायात नियमों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमें तैनात रहेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा तथा वृत्ताधिकारी मनोज कुमार सोनी के सुपरविजन में संचालित होने वाले इस अभियान में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोड सवारी तथा मोटर वाहन अधिनियम के अन्य उल्लंघनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान बनाना नहीं, बल्कि आमजन में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करना है। थानाधिकारी भवानीमण्डी ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी प्रेरित करें, ताकि सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को रोका जा सके।

“सुरक्षित यातायात – सुरक्षित जीवन” के संदेश के साथ शुरू की गई यह पहल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!