मंडल की कामकाजी बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूती और जीत का मंत्र
जनसंदेश (जावरा से बंशीलाल पोरवाल ) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा की कामकाजी बैठक निजी स्कूल परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नगर मंडल जावरा प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार देशभर में सफलता प्राप्त कर रही है। अब नगर मंडल जावरा के प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त करना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री महेश सोनी ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में बूथ स्तर पर बैठक आयोजित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और उन्हीं के प्रयासों से पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।बैठक का शुभारंभ जिला महामंत्री जयवंत कोठारी एवं महेश सोनी द्वारा भारत माता, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।स्वागत उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति एवं सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक लगातार जनसंपर्क करना होगा।बैठक का संचालन महामंत्री अनिल धारीवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री मनीष ऊंटवाल ने माना।
बैठक में वीरेंद्र सिंह चौहान, घनश्याम सोलंकी, पंकज काठेड़, संदीप राका, श्रीमती संतोष शर्मा, शरद डूंगरवाल, महेश शर्मा, सत्यनारायण पांचाल, शरीफ कुरैशी, यश सकलेचा, महेंद्र चौहान, नूर हुसैन, इरफान कुरैशी, देवेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

