प
भवानीमंडी। रविवार को इंदिरा कॉलोनी स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर परिसर में स्व. श्रीमती सुगना बाई धर्मपत्नी श्री कैलाशचंद्र जी मेघवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप द्वितीय आदित्य वाटर कूलर का लोकार्पण कर आमजन को समर्पित किया गया। भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
परिवार द्वारा इससे पूर्व प्रथम पुण्यतिथि पर श्री राम मंदिर पचपहाड़ में भी वाटर कूलर स्थापित किया गया था। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में राजकीय चिकित्सालय भवानीमंडी में मरीजों को बिस्कुट एवं फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में भगीरथ जी मेघवाल, गिरधार गोपाल जी शर्मा, रामगोपाल जी पाटीदार, आनंद जी काला, रामलाल जी, मोहनलाल जी वर्मा, गोपाल जी जजावरा, फूलचंद जी वर्मा, पीरूलाल जी, सुरेश जी, शिवकुमार जी, अरुण जी तंवर, मोहन जी खटीक, कुलदीप जी खोखर सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य को प्रेरणादायक बताते हुए स्व. सुगना बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

