भवानीमंडी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 74वां जन्मदिन मनाया गया, गोशाला में खिलाया हरा चारा

भवानीमंडी, 3 मई: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को भवानीमंडी में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोर्डिनेटर मोहम्मद सलीम खान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने गोपाल गोशाला पहुंचकर गोमाता को हरा चारा खिलाया। इस दौरान केक काटकर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना ईश्वर से की।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश करावन, मदरसा बोर्ड चेयरमैन मोहम्मद सलीम खान, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव करुणा देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये रहे उपस्थित:
ब्लाक अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अख़्तर अली, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष आनंद काला, ब्लाक महासचिव कृपाल सिंह चौहान कोटड़ा, नगर उपाध्यक्ष हफिज ख़ान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरजमल ठकराल, पूर्व पार्षद राकेश दर्पण, युवा कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह राठौड़, नगर प्रवक्ता मान सिंह जुझारू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश भारती, पूर्व सेवादल महासचिव फरीद उद्दीन, युवा नेता अजमल खान, यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव प्रबल जैन, एससी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अरूण तंवर, युवा नेता अभिषेक ठकराल, सेवादल नगर अध्यक्ष राकेश चांवला, युवा कांग्रेस नेता शाहबाज खान, नगर सचिव लखन बैरागी, युवा नेता अलफैज तुल्ला, सब्बू पठान, हसनेन पठान आदि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!