तहसील जावरा में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों पर सख्ती—नगर परिषद हाल में लाइब्रेरी खोलने के निर्देश

जावरा (बंशीलाल पोरवाल )

रतलाम कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने 30 अप्रैल को जावरा तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की और नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन जैसे मामलों को निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता से निराकृत करने के सख्त निर्देश दिए।कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि राजस्व प्रकरणों में अनावश्यक देरी आमजन को परेशान करती है, इसलिए कार्यप्रणाली में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती रचना शर्मा, नायब तहसीलदार श्री वैभव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।इसके बाद कलेक्टर ने जावरा के नगर परिषद हाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां एक सुव्यवस्थित लाइब्रेरी शुरू करने के निर्देश देते हुए आवश्यक फर्नीचर, पुस्तकों और विद्युत व्यवस्था सहित सभी बुनियादी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि लाइब्रेरी शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों और आम नागरिकों को अध्ययन का बेहतर वातावरण मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!