भ
भवानीमंडी, 25 अप्रैल 2026:
लघु उद्योग भारती की भवानी मंडी इकाई द्वारा शुक्रवार को संगठन का 33वां स्थापना दिवस श्रमिकों के सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सायं 5:30 बजे स्थित सीटू भाई की फैक्ट्री, भवानी मंडी में किया गया।
श्रमिकों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर इकाई ने श्रमिकों का सम्मान कर उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि लघु उद्योगों की रीढ़ श्रमिक ही हैं और उनके बिना उद्योगों की प्रगति संभव नहीं है।
संगठन के उद्देश्यों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों, नीतियों एवं आगामी गतिविधियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। सदस्यों ने स्वदेशी, स्वावलंबन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के संगठन के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री प्रीतपाल सिंह होरा, प्रांतीय संयुक्त सचिव श्री गोविंद बिडला, संरक्षक श्री कमल सुरेका, इकाई अध्यक्ष सीए प्रकाश गुप्ता सहित श्री आनंद भाराडिया, जसविंदर सिंह, रविंद्र पाल सिंह, प्रदीप शर्मा, अरुण गर्ग, सौरभ बंसल, बृजेश खंडेलवाल, सुमित छाबड़ा आदि प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
