भैसोदा: रेलवे ओवरब्रिज को बायपास और मालीपुरा रोड से जोड़ने की मांग का ज्ञापन सौपा


भैसोदा ( जगदीश पोरवाल )। क्षेत्रीय विकास और यातायात सुगमता को लेकर भैसोदा नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, गरोठ-भानपुरा विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ सहित कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य मांग: ओवरब्रिज का विस्तार और लिंकेज

नगर परिषद भैसोदा की अध्यक्ष गायत्री अजय पौराणिक के नेतृत्व में सौंपे गए इस पत्र में मांग की गई है कि भैसोदा (म.प्र.) रेलवे फाटक नंबर-65 पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को प्रस्तावित भवानीमंडी बायपास और मालीपुरा रोड से लिंक किया जाए।

ज्ञापन में बताए गए प्रमुख बिंदु:

यातायात का दबाव: भवानीमंडी और भैसोदा की संयुक्त सीमा पर स्थित इस क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन और 8-लेन मार्ग की निकटता के कारण व्यापारिक गतिविधियों का भारी दबाव रहता है।

दुर्घटनाओं पर अंकुश:

वर्तमान में भवानीमंडी रेलवे स्टेशन जाने वाला सारा यातायात भैसोदा नगर के संकरे मार्गों से होकर गुजरता है, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है।
धार्मिक और व्यापारिक महत्व: बायपास और मालीपुरा रोड से जुड़ाव होने पर विश्व प्रसिद्ध दुधाखेड़ी माताजी (केसर मैया) मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
राजस्व की बचत: जनप्रतिनिधियों ने तर्क दिया कि यदि निर्माणाधीन कार्य के दौरान ही यह लिंकेज कर दिया जाता है, तो भविष्य में शासन के धन और समय दोनों की बचत होगी।

प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति

ज्ञापन सौंपते समय मनुप्रिया यादव, राकेश यादव, पार्षद सीमा यादव (वार्ड क्र. 10), रेखा गुर्जर (सभापति), पार्षद आशा चन्देल (वार्ड क्र. 15) और श्याम गुर्जर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मंत्री राकेश सिंह ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए इस विषय पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!